Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मंडल रेल प्रबंधक ने औड़िहार डेमू शेड का किया निरीक्षण

सैदपुर (गाजीपुर)। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने सात फरवरी को सैदपुर भीतरी स्टेशन एवं औड़िहार स्थित डेमू शेड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सैदपुर भीतरी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म की स्थिति,  पेयजल व्यवस्था, शौचालय, टिकट काउंटर,  तथा  सुरक्षा व्यवस्था को देखा । मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक की स्थिति, रेल पटरियों, स्लीपर, बैलास्ट, जॉइंट्स तथा सिग्नलिंग व्यवस्था का गहन परीक्षण किया । निरीक्षण के बाद उन्होने स्टेशन  पैनल के उपकरण की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया औऱ  निर्देश दिया कि सभी उपकरणों की समय-समय पर जांच, रिकॉर्ड संधारण तथा किसी भी तकनीकी कमी का तत्काल निराकरण किया जाए। जिससे रेल परिचालन पूर्णतः सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सके। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने औड़िहार स्थित डेमू शेड का निरीक्षण किया। उन्होने शेड में उपलब्ध रख-रखाव व्यवस्थाओं, संरक्षा मानकों, स्वच्छता, उपकरणों की कार्यशीलता तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ट्रेन सेट राहुल मिश्र सहित पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Popular Articles