Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हाइवे पर पीछे से ट्रक में घुसी बोलेरो

भांवरकोल (गाजीपुर) |  थाना क्षेत्र के सजना गांव के पास शुक्रवार की रात तेज गति से जा रही बोलेरो धान लदे ट्रक में घुस गई। इस घटना में चालक सहित दो लोग घायल हो गये। इस हादसेके बाद हाइवे जाम हो गया। पता चला है कि थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव से कुछ लोग बोलेरो से किसी मांगलिक कार्यक्रम में भरौली बलिया गए थे। वहांसे वापस आ रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सजना गांव के पास धान लाद कर ट्रक मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। तेज गति बोलोरो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से घूस गई। जिससे बोलेरो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस घटना में ड्राइवर छोटेलाल और बगल में बैठे विक्रम चौधरी घायल हो गये। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि दोनों वाहनों के मालिक अभी तक मेरे पास नहीं आए हैं तहरीर  मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles