Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कबाड़ गोदाम में लगी आग,लाखों का नुकसान

जखनियां, गाजीपुर। तहसील के कुडीला गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से कबाड़ गोदाम में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। पीडित संदीप कुमार ने बताया कि घटना का पता उस समय चला जब देर रात परिवार का एक सदस्य बाहर निकला और गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटें देखीं। तत्काल शोर मचाकर परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और स्थानीय थाना तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में कई टन स्क्रैप व कबाड़ रखा हुआ था लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीण झुलस भी गए। जानकारी के अनुसार रवि कुमार, सोनू चौहान और शमसुद्दीन के पैर झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ समय के लिए विकराल रूप ले चुकी थी। गोदाम मालिक संदीप कुमार ने बताया कि गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना से लगभग 10 मिनट पहले दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति गोदाम के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके जाने के कुछ देर बाद ही आग लगने की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Popular Articles