Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सेवराई में 97 शिकायत और 12 का निस्तारण

सेवराई गाजीपुर। तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 97 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 365 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर  43 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई द्वारा बिना सूचना दिये तहसील दिवस में अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 प्रार्थना मिले। जिसमें से 03 का निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 प्रार्थना पत्र मिले। मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 03 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 73 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 17 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डी सी मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार सेवराई, क्षेत्राधिकारी सेवराई एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles