
गाजीपुर। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल तडवनवा में शुक्रवार को एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शारीरिक क्षमता, खेल भावना तथा खेल कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता मल्लिका बेगम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर लीमा ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के ट्रैक एंड फील्ड खेल आयोजित किए गए, जिनमें मेढ़क दौड़, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, रिले दौड़ तथा धीमी गति साइकिल रेस जैसे पारंपरिक व रोचक खेल शामिल रहे। छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्या सिस्टर लीमा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । उन्होने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इस दौरान उप-प्रधानाचार्या सिस्टर प्रदीपा, खेल शिक्षक रंजित कुमार, गौरव गुप्ता, मो. शम्स अल्वी, पंकज प्रजापति एवं अखिलेश कुशवाहा रहे।




