Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विधायक ने अधिकारियों के साथ नाव से कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया

जमानियां (गाजीपुर) । विधानसभा क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांव को कटान से बचाने के लिए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने नमामि गंगे परियोजना व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नाव से भ्रमण कर कटान का जायजा लिया। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने नाव से नगर के बलुवा घाट से बब्बनपुरा मौजा क्षेत्र में कटान क्षेत्र को देखा।इसके बाद मुन्नान घाट, हरपुर,जीवपुर,देवरिया,मलसा व रघुनाथपुर बाण तक कटान को अधिकारियों के साथ पहुंचे।जिसमें कटान रोधी कार्य व पैंटून पुल लगाने की बात हुई ।जिससे गंगा में बाढ़ की स्थिति बनने पर कटान न हो सके। विधायक ने बताया कि गंगा में बाढ़ आने पर गंगा किनारे बसे कई कटान की जद में आ जाते है।कटान को रोकने के लिए ही नमामि गंगे परियोजना व सिंचाई विभाग के अधिकारियों केसाथ कटान क्षेत्र को इस मौके पर उर्मिलेश पांडेय,अनिल यादव,काशीनाथ यादव,राजू व प्रमोद यादव रहे।

Popular Articles