Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जीएमआर ने सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चालकों को किया जागरूक

गाजीपुर। शहर के विशेश्वरगंज चौराहे पर जीएमआर काशी स्मार्ट मीटर लिमिटेड के कर्मचारियों ने ट्रैफिक पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर चल रहे बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के लोगों को गुलाब देकर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया । लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना रहा। अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग करें, जिससे जीवन सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना,अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह,नगर एसडीओ मुन्नीलाल सहित जीएमआर ग्रुप के सेफ्टी मैनेजर अमित सिंह,सर्किल इंचार्ज पीयूष कुमार,डिविजन इंचार्ज इंद्रजीत राजभर,अबरार अहमद,अंकित सिंह,विवेक प्रजापति शामिल रहे।

Popular Articles