
गाजीपुर। करण्डा पुलिस टीम ने 25 जनवरी को बडसरा बाई पास मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के दो गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों के कब्जे से एक कार ,दो तमंचा, दो खोखा तथा दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियोंके खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणकर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो गौतस्कर कार से कहीं जा रहे है।इस सूचना पर पुलिस गिरप्तारी के लिए बड़सरा बाईपास पर पहुंचकर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी बीच एक कार आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियोंने कार रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दिया। इससे घबराकर गौतस्कर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायर किया। गोली दोनों तस्करों के पैर में लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम सैदपुर के भिखारीपुर निवासी बाघी यादव उर्फ युधिष्ठिर यादव तथा सुमित कुमार उर्फ विकास बताये।




