
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज की छात्रा अक्षिता राय को स्वर्ण पदक श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में कानकिडो फेडरेशन की ओर से 7वीं कानकिडो नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 16 जनवरी से 19 जनवरी तक किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भारत की कुल 33 टीमों ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल के कक्षा 11वीं की छात्रा अक्षिता राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त कर विद्यालय, एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। कड़े मुकाबलों के बीच अक्षिता राय ने अपनी बेहतरीन तकनीक एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी, उप-प्रधानाचार्य तहसीन आब्दि, विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण पाल सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, स्मिता सिंह तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण ने अक्षिता राय को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




