Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश प्रारंभ: प्रो.सानंद सिंह

गाजीपुर।सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के तहत सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में प्री नर्सरी की कक्षा कम फीस पर नए सत्र 2026-27 में प्रारंभ की जाएगी।  उन्होंने बताया कि यह स्कूल एक ऐसा उपजाऊ नर्सरी है। जिसमें न केवल आधुनिक शिक्षा बल्कि संस्कार, सहचर्यता, सेवा भाव, देशभक्ति तथा वह सामाजिक ज्ञान जिससे मनुष्य की पहचान विश्व स्तर पर होती है। उन्होंने बताया की नया सत्र 2026-27 का निःशुल्क प्रवेश 23 जनवरी को मां सरस्वती जी का पूजा पाठ करने के पश्चात कक्षा प्री नर्सरी समेत सभी कक्षाओं में प्रवेश लिया जाएगा। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस प्रबंधन का पूर्ण प्रयास रहता है की कोई अभिभावक चाहे वह प्ले ग्रुप के बच्चे का हो या पोस्ट ग्रेजुएशन के बच्चे का हो वह उच्च गुणवत्ता परक शिक्षा का खर्च वहन करने में सक्षम हो। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी को अपने पूरे विद्यालय टीम के साथ सभी अभिभावकों का विश्वास और उनके बच्चों की शैक्षिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का सुझाव देते हुए नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।

Popular Articles