
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस की बैठक हुई। जिसमें विभिन विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खण्ड के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। किसान दिवस पर आयोजित बैठक में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नत बीज, जैविक खेती एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उपस्थित किसानों ने सिंचाई, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल रोग, समर्थन मूल्य तथा विपणन से जुड़ी समस्याएँ रखीं। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। किसान दिवस जैसे कार्यक्रम किसानों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच सके।उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने विभागीय योजनाओ के क्रम में प्रधानमती किसान सम्मान निधि योजना के बारे में मुख्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री के बारे में बताया। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कृषकों से अनुरोध किया गया। सोलर पम्य बुकिंग (कुसुम योजना) का अन्तिम वर्ष था। अगले वित्त वर्ष में नये मानक के तहत बुकिंग प्रारम्भ होगी। कृषि अधिकारी ने जायद बीज बुकिंग (उरद, मूंग, सहफसली गला के साथ) एवं मक्का बीज (हाइब्रीड) की व्यवस्या यथाशीघ्र किया जाएगा।जिला उद्यान अधिकारी ने विभागीय योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया । जायद में 50 हे० का शाक भाजी के लिए एवं बागवानी फसलों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। एक एकड़ में पाली हाऊस की भी योजना है। जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान है। ड्रीप सिचाई में 90 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध है।किसानो ने टिसू कल्चर बांस व महोगनी के पौधे उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया तथा ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता नलकूप के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि निदेशक प्रबुधज कृषक में बाबू लाल मानव, विनोद राय, छागुर राय, विपिन कुमार राय, रूद्ध प्रताप सिंह, लालजी यादव, राम कुमार राय एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।




