Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ब्राम्हण रक्षा दल ने एसडीएम को सौपा पत्रक

गाजीपुर। ब्राम्हण रक्षा दल व राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार को पत्रक सौपा ।  वक्ताओं ने कहा कि कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है तो  संगठन प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मालूम हो कि  सिंगेरा स्थित एम आर डी पब्लिक स्कूल में बच्चों से उर्दू में प्रार्थना कराने के बाद कई संगठनों ने विरोध जताया है।   इस मामले को लोकर अधिकारियों ने वायरल विडियो का संज्ञान लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है लेकिन राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कुमार पाण्डेय ने निश्चित समयावधि के बाद हीलाहवाली को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अब एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस मौके पर राजेश कुमार मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, रतलेश पांडेय, अनुज पांडेय, हरिप्रसाद पांडेय, उदय नारायण पांडेय, मिंटू पांडेय, मनीष पांडेय, गोपाल पांडेय, कौशल मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मृतुजंय मिश्र  सहित राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ,संतोष कुमार पाण्डेय, ,संदीप दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभिनव कुमार पाल राष्ट्रीय सचिव,अभिषेक तिवारी जिलाध्यक्ष,उदयभान दुबे जिलाध्यक्ष मऊ, अजीत उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, मिट्ठू पाण्डेय, शुभम् शर्मा आदि लोगों ने विद्यालय पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने और इस्लामिक सम्पर्क की गहनता से छानबीन कराने  की मांग की है।

Popular Articles