
गाजीपुर। शहर के लंका बस स्टैंड के सामने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की ओर से कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी । सड़क सुरक्षा को लेकर दीपशिखा सिंह ने कहा कि सड़क पर चलते समय सड़क के नियमों का पालन करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं कार चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगाना चाहिए। इससे हमारा जीवन सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही हाईवे पर चलते समय हमेशा अपने लेन में ही चले। शराब के नशे में कभी गाड़ी न चलाये। कोहरे में सुरक्षित यात्रा करें। इस अवसर पर कलाकार राकेश कुमार, संस्था के सचिव कमलेश प्रकाश सिंह यात्री कर अधिकारी लव सिंह ने भी सड़क सुरक्षा के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।




