
बहरियाबाद गाजीपुर। रामकरन इंटर कालेज ईशोपुर रामपुर में स्कूल नेशनल गेम्स में अंडर-19 ग्रीको रोमन स्टाइल के 82 किलो भार वर्ग के गोल्ड मेडलिस्ट कक्षा-11 के छात्र विकास पाल का बुधवार को विद्यालय में सम्मान समारोह किया गया। छात्र/ पहलवान को मेडल, प्रमाण पत्र, गदा, पगड़ी, पट्टा, ट्राफी, का साथ नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू ने बताया कि समारोह के मुख्य अथिति आशीष मिश्रा उप क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया तथा विशिष्ट अतिथि रोहित विश्वकर्मा शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नूरुद्दीनपुर रहे। कुश्ती क्षेत्र से कुश्ती कोच रामबचन उस्ताद वैद्यरत्न रंगनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, मैनेजर शिव सर्जिकल नर्सिंग होम वाराणसी, राम नरेश पाल, विकास पहलवान के पिताजी उस्ताद संतोष पहलवान, काशी सिंह यादव पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, डा. राजेश पाल, महेंद्र यादव तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू , आशीष यादव राहुल जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी व एकेडमी निदेशक तथा प्रधानाचार्य आत्मा यादव ने आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया। संचालन खेल अध्यापक/कुश्ती कोच राम आशीष यादव ने किया। यूनियन बैंक की तरफ से विद्यालय परिसर में वॉटर कूलर व आरओ. सिस्टम लगाया गया। बैंक की ओर से निबंध लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को पुरस्कार, प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




