Friday, October 4, 2024

Top 5 This Week

spot_img

सादात में वनगमन के साथ रामलीला शुरु

सादात (गाजीपुर)। आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित सादात नगर की रामलीला गुरुवार की देर शाम राम वन गमन के साथ शुरू हुआ। राधा कृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) से परंपरागत तरीके से शुरू होकर वार्ड स्थित श्रवण जायसवाल के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान राम के रूप में कृष्णा कुशवाहा, जानकी रोशन प्रजापति और लक्ष्मण आकाश कुशवाहा के स्वरूप की जगह जगह रोककर आरती पूजन कर भोग प्रसाद लगाया गया। इस दौरान अनिल शर्मा, गोपाल कुशवाहा, काशीनाथ, विवेक जायसवाल, श्रवण कुशवाहा, कल्पनाथ कश्यप, रोशन प्रजापति, मनोज, लौटू प्रजापति, मुकेश, सुब्बा प्रजापति, आफताब अली, अमन कुशवाहा, उत्तम सिंह, संदीप सिंह डब्लू, योगेंद्र प्रजापति, चांद अली, रविन्द्र यादव, मकसूद आदि रहे।

Popular Articles