Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रेलवे लाइन पर धान लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटा

जमानियां (गाजीपुर)। रेलवे स्टेशन के बाईपास रेलवे फाटक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब मंगलवार की दोपहर धान लदा एक ट्रैक्टर की ट्रॉली रेलवे लाइन के बीच पलट गया। आस पास मौजूद लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रैक पर बिखरे धान की बोरियों को हटवा कर रेल ट्रैक खाली कराया गया। बताया जा रहा है कि जमानियां की तरफ से ओवरलोड धान की बोरी लेकर एक ट्रैक्टर चंदौली के अमड़ा स्थित राइस मिल पर जा रहा था। अभी वह रेलवे बाईपास फाटक के पर पहुंचा ही था कि अचानक ट्रैक समतलीकरण न होने के कारण दोनों ट्रैक के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। यह देख फाटक से गुजर रहे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद आस पास के लोगों ने धान की बोरियों को रेलवे ट्रैक से हटवाया और ट्रैक्टर सीधा होने के बाद रेल ट्रैक को खाली कराया गया। इस दौरान कुछ समय तक एनएच 24 पर यातायात प्रभावित रहा। इसके चलते करीब पांच मिनट तक पटना डीडीयू मेमू पैसेंजर ट्रेन गड़ही गांव के सामने खड़ी रही। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार से पूछताछ की। इस संबंध में आरपीएफ दिलदारनगर उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, छानबीन की जा रही है।

Popular Articles