
गाजीपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल दिए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी 79 वर्ष की हो गई, वे त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने पार्टी मुखिया होने के नाते देशहित में कई बड़े फैसले लिए और उसपर पार्टी नेताओं ने कई जनहित के काम भी किए। सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करना कांग्रेस पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने मरीजों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि श्रीमती गांधी ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, यह सेवा कार्यक्रम उनके आदर्शों को मजबूत करता है। फल पाकर कई मरीजों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पार्टी प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस आगे भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाती रहेगी। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, राशिद, आलोक यादव, सतीश श्रीवास्तव, सुमन चौबे, सदानंद गुप्ता, कुसुम देवी, कमलेश्वर शर्मा, जेपी पांडेय, शबीहूल हसन, रमेश गुप्ता, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, जुगनू सिंह, अंसार अहमद, प्रवीण दुबे तथा विनय पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।।




