Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य पूरा होने के बाद डीएम को सौपा ज्ञापन

गाजीपुर। शहर की जर्जर सड़कों को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य पूरा होने के बाद सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया है। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में दस हजार शहरवासियों के हस्ताक्षर शामिल हैं। ज्ञापन सौपने के बाद शम्मी सिंह ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में सात वर्षों से सीवर का कार्य चल रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों पर दो वर्ष पहले ही कार्य समाप्त हो चुका है, लेकिन कार्यदायी संस्थाएं इन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है। इसके चलते शहरवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, और धूल व गंदगी के कारण बीमारियों का सामना कर रहे हैं।लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि सात वर्षों में शहरी क्षेत्र में सीवर निर्माण कंपनी, जल निगम, नमामि गंगे प्रोजेक्ट, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी जैसी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए गए कार्यों की जांच की जाए। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

जिम्मेदार फर्म पर मुकदमा दर्ज किया जाए। शम्मी ने वर्तमान में चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए सक्षम अधिकारियों की एक समिति गठित करने की मांग किया है। यह समिति कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा होने को सुनिश्चित करेगी।पत्रक देने वालों में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, राजेश प्रजापति, अनुज भारती(पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) आलोक सिंह (पूर्व छात्र नेता)व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आसिफ खान, संजय सिंह, प्रशांत सिंह, बृजेश राय,  अनिल सिंह, बबुआ राय,राजेश सिंह तथा अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

Popular Articles