Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एक महीने में कार्य योजना बनाकर काम शुरू करने का आश्वासन दिया

ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के नेतृत्व में चल रहे हस्ताक्षर अभियान में दस हजार लोगों ने हस्ताक्षर करके विरोध जताया। जल्द सड़कों के निर्माण की मांग की। टाउनहॉल पर अभियान के आखिरी दिन लोगों ने कहा कि शहर की ऐसी हालत पहले कभी नहीं थी। लोगों ने कार्यदायी संस्था को इसका जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की मांग की है।वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि संविधान में स्वच्छ रोड, साफ पानी, अच्छा वातावरण हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है, परंतु कार्यदायी संस्थाओं ने पिछले सात साल में नगर में रहने वाले नागरिकों को संविधान से प्राप्त मौलिक अधिकारों से भी वंचित रखा है। शम्मी सिंह ने कहा कि यह अभियान सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को जगाने के लिए था, जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, सीवर निर्माण की कार्यदायी संस्था शामिल है। उन्होंने कहा कि यह सभी विभाग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तथा कमीशनखोरी के चक्कर में शहर की सड़कों का यह हाल हुआ है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कार्य शुरू करने के लिए एक महीने में कार्य योजना बनाकर काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। अगर एक महीने में कार्य नहीं शुरू हुआ तो सभी लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अरशद, वसीम, मनीष पांडेय, सूर्यकांत, गुड्डू, शिरीश, शुभम वर्मा, कमलेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles