Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चौबीस लाख व तमंचा के साथ दो जुआड़ी गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना रामपुर माँझा पुलिस ने शुक्रवार को चकेरी स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास एक बंद विद्यालय में छापा मारकर जुआ खेल रहे दो जुआडियों को पकड़ा है। उनके पास से चौबीस लाख पच्चीस हजार रुपये नकद व दो तमंचा व ताश की गड्डी बरामद किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को लगातार उस क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर उपनिरीक्षक सरोज पाण्डेय पुलिस टीम के साथ एक बंद विद्यालय में छापा मारा । पुलिस को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई। जुआड़ी भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दो जुआडियों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम वाराणसी के पांडेयपुर निवासी विनोद कुमार शर्मा तथा हनुमान प्रसाद चौरसिया बताये। पुलिस ने चौबीस लाख पच्चीस हजार रूपये, दो पैकेट ताश के पत्ते, तलाशी पर दो तमंचा,दो कारतूस, दो मोबाइल व 1594 रुपये बरामद किया।

Popular Articles