
रेवतीपुर (गाजीपुर)। गाँव में इफ्को बाजार के गोदाम पर शनिवार को दर्जनों गाँव के सैकड़ों की संख्या में किसान डीएपी खाद लेने के लिए पहुंच गये,लेकिन खाद प्रचुर मात्रा में न मिलने से किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इफ्को के गोदाम पर डीएपी खाद को लेकर हंगामे की सूचना मिलते ही रेवतीपुर थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये। पुलिस किसानों को समझाने में लगी रही।,अधिकारियों ने जल्द ही और अधिक मात्रा में डीएपी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया इसके बाद आक्रोशित किसान शांत हुए। इलाके के अनिल शर्मा,सूबेदार यादव,रामू राय,रमेश चंद,अनिल राय,बेचू यादव,राजेश कुश्वाहा,राजेश यादव आदि किसानों ने बताया कि यह इफ्को बाजार का गोदाम इलाके के दर्जनों गाँव रेवतीपुर, रामपुर,हसनपुरा,नसीरपुर,नगदीलपुर,अठहठा,गोपालपुर,तिलवां,वीरऊपुर आदि गाँव से जुडा है।इससे करीब दस हजार किसान जुडे है।किसानों का आरोप है कि वर्तमान समय में एक हजार बोरी डीएपी की डिमांड थी,लेकिन मात्र 390 बोरी ही खाद उपलब्ध कराया गया,जो पूरी तरह से नाकाफी है।जब किसान गोदाम पर खाद के लिए पहुंचे तो महज एक,दो बोरी ही दिया जा रहा था।किसानों की कतार काफी लंम्बी रही। जिलाकृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि खाद जो उपलब्ध था,किसानों में बांटा गया,बताया कि सोमवार तक प्रचुर मात्रा में खाद का आवंटन गोदाम पर कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि खाद के लिए आधार,खतौनी जरुर लेकर आए,ताकि वितरण में कोई परेशानी न हो।




