Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ग्रामीणों ने सब स्टेशन का किया घेराव

भांवरकोल(गाजीपुर) कुन्डेसर बिजली स्टेशन से शेरपुर फीडर पर अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में शेरपुर के उपभोक्ताओं ने दिनेश राय चौधरी एवं राजेश राय बागी के नेतृत्व में 33 केबीए सब स्टेशन कुंन्डेसर पर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि गा़मीणों ने बिजली आपूर्ति की दुर्दशा को लेकर गा़मीणों का प्रतिनिधी मंडल  उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। एसडीएम के आश्वासन के बावजूद आपूर्ति में कोई पहल नहीं होने पर  शेरपुर के गा़मीणों ने गुरूवार को सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। पीडितो का कहना था कि शेरपुर फीडर के लिए  तीन दशक पूर्व लगे बिजली के तार जर्जर होने से दिन में कई बार टुटकर गिरने से जहां आमजन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। उपर से ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीओ अमित कुमार एवं अवर अभियंता चंन्दन यादव से वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि शेरपुर फीडर के  जर्जर तारों को एक सप्ताह के भीतर बदलकर बिजली के  ट्रिपिंग की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर दिनेश चौधरी, राजेश राय बागी, पिंकू राय, राघवेन्द्र, प्रशान्त राय, धनंज्जय राय, सत्यम राय, पवन राय, पिंकू बाबा, सोनू राय, मयंक राय सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Popular Articles