
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज के निदेशक नवीन कुमार सिंह और सनबीम स्कूल दिलदारनगर के निदेशक प्रवीण कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शी प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “रविन्द्र नाथ टैगोर नेशनल डायरेक्टर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सनबीम स्कूल महराजगंज की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक निर्देशन एवं विद्यालय प्रबंधन में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।यह अवार्ड कार्यक्रम एक्स्ट्रामार्क एजुकेशन की तरफ से लखनऊ के सेंटरम गोल्फ सिटी में 12 अक्टूबर को हुआ था। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।निदेशक नवीन सिंह ने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण सनबीम परिवार की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। निदेशक प्रवीण सिंह ने कहा कि यह सम्मान हमारे सभी शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों की मेहनत और योगदान का परिणाम है। प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी ने कहा कि यह सम्मान हमारे विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षक एवं विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास का परिणाम है।यह हमें और भी उच्च मानकों को प्राप्त करने और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा देता है।




