Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अज्ञात कार के धक्के से किसान की मौत

मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के महाहर धाम चौराहे के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन के टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि दुर्खुर्शी गांव निवासी किसान स्वामीनाथ गिरी(66) मरदह बाजार से अपना कार्य निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे ।जैसे ही वह चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि  सामने से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर मारते चालक फरार हो गया। टक्कर इतना जोर था कि बाइक सवार वृद्ध छिटक कर दूर जा गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे परिजन व राहगीर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना मिलने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गये। इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

Popular Articles