
गाजीपुर भारत के महान किसान नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान को एक नया बल मिला।इस क्रम में साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी से उनके आवास पर मुलाकात कर स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारत रत्न देने के समर्थन के लिए आग्रह किया गया। न्यास के सचिव अरुण कुमार राय, कोषाध्यक्ष विपुल राय तथा संस्थापक सदस्य मारुति कुमार राय (एडवोकेट) उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने श्री तिवारी को इस अभियान की रूपरेखा एवं इसके सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होने अपनी संस्था द्वारा न्यास के इस पुनीत अभियान को अपना हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।




