Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नैसारा गांव पहुंचने पर सौरभ यादव का स्वागत

देवकली गाजीपुर। देवकली ब्लाक के नैसारा गांव निवासी सौरभ यादव ने आईईएस भारतीय आर्थिक सेवा 2025 की परीक्षा में पाचंवा रैंक प्राप्त कर देवकली ब्लाक सहित जिले में नैसारा ग्राम का नाम रोशन किया है।सौरभ यादव ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चेलाल यादव के पौत्र हैं। सौरभ यादव के पिता राजेश यादव किसान तथा माता सविता देवी गृहणी है। चयनित होने के बाद नैसारा गांव में सोमवार को प्रथम बार आगमन पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चेलाल यादव के नेतृत्व मे मैरेज हाल में स्वागत किया गया।कार्यक्रम के आरम्भ में स्व० रामधारी पहलवान के मूर्ति पर माल्यापर्ण करने के पश्चात बैण्ड बाजे के साथ जलूस के रूप मे काफिला मैरेज हाल पहुंचा जहां माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपेन्द्र लाल यादव,कन्हैया यादव,नरेन्द्र कुमार मौर्य, ,रामबचन यादव,फेकन यादव,राणा यादव,अशोक यादव,महेन्द्र यादव,मोनू यादव,विनय यादव,सतेन्द्र कुमार सत्या,पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव,देवनाथ कुशवाहा,कमलेश यादव,सुरेन्द्र सिंह,संतोष जायसवाल,सुजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles