Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नीतिका विश्वनाथ का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी में चयन

गाजीपुर। ऑक्सफोर्ड इंदिरा गांधी ग्रेजुएट स्कॉलरशिप से सम्मानित नीतिका विश्वनाथ का चयन ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर द्वारा प्रायोजित शत प्रतिशत स्कॉलरशिप सहित भारतीय पीएचडी के लिए एक मात्र सीट के लिए चयन हुआ है। वह अक्टूबर 2025 से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्रिमिनोलॉजी (अपराधशास्त्र) में डीफिल डिग्री (पीएचडी) के लिए  अध्ययन करेंगी। वर्तमान में वह हैदराबाद स्थित नालसार  विश्वविद्यालय में द स्क्वायर सर्कल क्लिनिक की निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।पिता विश्वनाथ ठाकुर और माता पुष्पा ठाकुर की तीन संतानों में सबसे बड़ी‌ नीतिका विश्वनाथ प्रारंभ से ही अत्यंत मेधावी रही हैं। बलिया जिले के बन्धूचक (नगवां) गाँव के मूल निवासी पिता विश्वनाथ ठाकुर उत्तर प्रदेश वन विभाग में अधिकारी रहे और रिटायरमेंट के बाद संप्रति लखनऊ में रहते हैं। नीतिका ने बंगलोर की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स (2007-2012) करने के बाद मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज  से सन 2016 में महिला अध्ययन में परास्नातक डिग्री हासिल की। सन् 2021 में नीतिका का अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एलएलएम करने के लिये चयन हुआ। इसके लिए नीतिका को लेडी मेहरबाई टाटा ट्रस्ट और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से स्कॉलरशिप मिली।आर्टिकल 39 A (मृत्युदंड) पर विशेषज्ञता रखने वाली नीतिका को देश-विदेश में होने वाले तत्संबंधी सेमिनारों में संसाधक और समन्वयक के रूप में आमंत्रित किया जाता है। मई 2025 में हार्वर्ड (अमेरिका) में आयोजित सेमिनार में उन्हें व्याख्याता के रूप में आमंत्रित किया गया था। इससे पहले जर्मनी में उन्होंने एक सेमीनार के समन्वयक के रूप में शिरकत की थी। विश्व के प्रमुख ‘विधि पत्रिकाओं’ में नीतिका के लिखे लेख नियमित छपते हैं। वह देश के प्रमुख अंग्रेजी टेलीविजन चैनलों पर विधि एवं न्यायिक मामलों पर होने वाली चर्चा में पैनलिस्ट के रूप में प्रखरता से अपने विचार रखती हैं| नीतिका की यह सफलता न सिर्फ माता-पिता और परिवार के लिये बल्कि पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। नीतिका विश्वनाथ की इस उपलब्धि के लिये दिनेश राय, विनय पांडेय, पंकज राय, भारती पांडेय, नीरज राय, संध्या, रश्मि, राजश्री आदि ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Popular Articles