
गाजीपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास से 65 वां स्थापना दिवस मनाया। यह कार्यक्रम श्री सर्वेश्वरी समूह के सभी शाखाओं पर मनाई जाती है। बीसवीं सदी के सबसे महान औघड संत परम पूज्य अधोरेश्रवर भगवान राम ने 1961में इसी दिन श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। शहर के किला कोहना कोट स्थित बौठहिया मठ पर सर्वेश्वरी ध्वज बदल गया और बाबा कीनाराम व अवधूत भगवान राम,बौठहिया बाबा,राम जतन राम बाबा के साथ साथ सभी स्थानों पर पूजा आरती की गयी। अन्त में प्रसाद वितरित किया गया । इस मौके पर सर्वेश्वरी समूह के सभी भक्त गण उपस्थित रहे।




