Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0  का शुभारंभ

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘‘मिशन शक्ति 5.0’’ का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन व मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया। मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा,  मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी   सहित उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने देखा और सुना गया। विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि आज मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो रही है। संविधान में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने लिखा है कि जितना अधिकार पूरूषो को है उतना ही अधिकार महिलाओ को भी प्राप्त है। जिसका पालन करते हुए सकरार ने महिलाओ की जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है।

आज प्रदेश में जीरो टालरेंस निति पर कार्य करते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर रही। आज प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है तथा समाज भयमुक्त होकर जीवनयापन कर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हेतु प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के अवसर पर महिला कल्याण विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुसार महिलाओं, बेटियों के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि विभिन्न क्षेत्रो कार्यरत अग्रणी महिलाओ को चिन्हित करते हुए जनपद स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है ‘‘महिला सशक्तिकरण ‘‘ इस पूरे अभियान को जन-जन तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। 21 सितंबर को महिलाओ के द्वारा स्कूटी रैली निकाली जायेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील पाण्डेय,  उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या, जिला प्रोबेशन संजय सोनी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Popular Articles