Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एक दिन ,एक घंटा एक साथ

भांवरकोल गाजीपुर। के ग्राम पंचायत शेरपुर में शहीद स्थल शेरपुर खुर्द, रामलीला मैदान शेरपुर कला में सैकड़ो ग्राम वासियों और कर्मचारियो के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय और एडीओ पंचायत व सचिव शेरपुर सूर्यभान राय ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसी तरह ग्राम पंचायत बीरपुर ,  आलापुर , महेंद,रानीपुर,महेशपुर चकअहमद ,सजना ,रानीपुर, बंदोली अदाइ, मुंडेरा बुजुर्ग आदि सभी गांवों में ग्राम प्रधान और वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई । एडीओ पंचायत सूर्य भान राय ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में विभिन्न ग्राम पंचायत में शासन के निर्देश के क्रम में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में ग्राम पंचायत में कुछ विशेष स्थानो का चयन कर सफाई की जाएगी साथ ही सार्वजनिक स्थानों प्रतिष्ठानों ,भीड़ वाले जगहो की साफ सफाई की जाएगी । इसमें 25 सितंबर को राष्ट्रव्यापी श्रमदान एक दिन ,एक घंटा एक साथ “के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान किया जाएगा ।इस अभियान में प्रधान दयानंद राय ,राजकिशोर राय, रोशन राय उपेंद्र राय,पन्ना लाल,नौशाद अहमद,बाबर अली,रामकृपाल यादव ,चंद्रमोहन राजभर,सचिव पिंटू सरोज,परवेज अली,ओपी यादव,शशिकांत,बृजेश,रवि यादव,हरिओम कनौजिया,देवांग सिंह सफाई कर्मी पंकज यादव, हंसराज कुशवाहा,वाशिम पिंटू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी रहे।

Popular Articles