Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

राजेश्वरी विकलांग विद्यालय में किया गया विश्वकर्मा पूजन

गाजीपुर। राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउलाहपुर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था संरक्षिका सविता सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के तस्वीर पर माल्यार्पण करके विधि विधान से कार्यक्रम की शुरुआत की  । इसमें व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु विद्यालय में लगे आरो प्लांट, हियरिंग मशीन, फिजियोथैरेपी मशीन ,महिलाओं के लिए प्रशिक्षण के लिए सिलाई मशीन एवं सभी उपकरण का पूजन अर्चन किया गया। जिसमें विद्यालय एवं संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। विद्यालय के दिव्यांग बच्चे भी बढ़-चढ़कर भाग लिए। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता, रविन्द्र नाथ सिंह, अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, रागिनी सिंह, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह,  प्रभात कुमार सिंह, जालंधर, अफजाल के साथ विद्यालय के समस्त दिव्यांग बच्चे बच्चियों ने भी भाग लिया।

Popular Articles