Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीएम के जन्मदिन पर सिटी स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान

गाजीपुर।सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ वाराणसी मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत  17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । गाजीपुर सिटी स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन शपथ ग्रहण एवं जन जागरूकता दिवस मनाने के क्रम में गाजीपुर सिटी स्टेशन अधीक्षक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्टेशन के मुख्य भवन के सामने स्वास्थ्य कर्मी एवं स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हर दिन को एक विशेष दिवस की तरह मनाया जायेगा । स्वच्छता ही सेवा -2025 पखवाड़े में स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गति विधियों का आयोजन किया जाना है। गतिविधियों में संपूर्ण स्वच्छता, स्वच्छता लक्ष्य इकाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता पर प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक, वाकाथॉन, वेस्ट टु आर्ट, यूथ कॅम्पेन, जल स्त्रोतों की सफाई इत्यादि प्रमुख है। इस अभियान में उन स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां पर समांतर साफ सफाई नहीं हो पाती है और इन स्थानों को पूर्ण रूप से साफ किया जाएगा । इस दौरान गाजीपुर सिटी स्टेशन सहित औड़िहार,नंन्दगंज,यूसूफपुर आदि स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान,प्रभात फेरी,श्रमदान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन कर आम यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनाने हेतु प्रेरित किया गया ।

Popular Articles