Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस लाइन में एसपी ने किया भगवान विश्वकर्मा की पूजा

गाजीपुर। विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन के परिवहन शाखा में पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ,सीओ सदर के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद शस्त्र पूजन भी किया गया । पूजन में सभी अधिकारी उपस्थित रहे। उधर विश्वकर्मा समाज की ओर से शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा के पूजनोत्सव अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष जनार्दन शर्मा के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति नगर के रूईमंडी स्थित गंगा किनारे विश्वकर्मा मंदिर पर पुरी आस्था  से विश्वकर्मा चरित मानस पाठ, हवन, पूजन, आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।  इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राम अवतार शर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा,हरिशंकर शर्मा, अंगद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शिवम विश्वकर्मा, देवव्रत विश्वकर्मा ,प्रवीण विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि लोगों ने पुजा प्रार्थना मे भाग लिया।

Popular Articles