
गाजीपुर। सुहवल पुलिस ने मेदिनीपुर मोड़ से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने की अंगूठी बरामद किया है। बताया जाता है कि गरुआ मकसूदपुर गांव के श्रीराम जानकी मंदिर (मठिया) पर दिन में एक मनबढ़ युवक पुजारी के कमरे का ताला तोड़कर भीतर रखा एक सोने की अंगूठी उठा ले गया। जब पुजारी गांव में पूजा करके वापस लौटे तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है और अंगूठी और कुछ सामान गायब था।चोरी की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मंदिर पर पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में पुजारी रितेश तिवारी ने थाना में नामजद तहरीर दिया। इस घटना से लोगों में गुस्सा था। पुलिस ने पुजारी को दौड़ाने के बाद आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राज नरायण,उपनिरीक्षक शिवमणि सेन पुलिसकर्मियों के साथ मेदिनीपुर तिराहे से गरुआ मकसूदपुर गांव के ही राजाराम यादव को गिरफ्तार कर चोरी की अंगूठी बरामद किया है।




