Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चापराई पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के तुरना गांव में सोमवार की देर रात बदमाशों ने घर के पास डेरा पर सो रहे वृद्व को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुबह ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार तुरना गांव निवासी केदार प्रजापति (65) सोमवार की रात खाना खाकर घर से कुछ दूरी पर अपने डेरा पर सोये हुए थे कि रात अज्ञात बदमाशों ने उनके कनपटी पर गोली मार दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गये । सुबह जब ग्रामीण खेत के तरफ गये तो देखा कि मशीन के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ केदार मृत पड़े हैं । लोगो ने इसकी जानकारी परिवार को दी । गोली की घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करके शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि 20 दिन पहले उनके मामा के लड़के के पोता गुड्डू से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।जिसमें गुड्डू ने उनके साथ मारपीट भी किया था। इसके बाद देख लेने की धमकी भी दिया था।मृतक के लड़के ने एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि केदार के लड़के के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

Popular Articles