Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नोनहरा कांड को लेकर छात्रनेताओं ने निकाला जुलूस

गाजीपुर। नोनहरा कांड में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रनेताओं ने सरजू पांडेय पार्क से जुलूस लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम के प्रतिनिधि सीआरओ को सौपा। जुलूस में छात्रनेताओं ने स्व .सियाराम उपाध्याय को न्याय दो , स्व सियाराम के हत्यारे पुलिस कर्मी को गिरफ्तार करो, पुलिस अधीक्षक को बर्खास्त करो” नारों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। छात्रनेताओं ने मांग किया कि सियाराम को बेरहमी से जिन पुलिसकर्मियों ने पीटा है आज तक उन पर प्रथम आपराधिक सूचना तक नहीं दर्ज की गई। छात्रों का कहना है कि स्व सियाराम उपाध्याय की हत्यारे सभी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो। स्व सियाराम के भाई को सरकार नौकरी दे एवं उनके वृद्ध माता पिता को 50 लाख रुपया जीवकोपार्जन के लिए दिया जाए। जिससे उत्तर प्रदेश के नागरिक सम्मान पूर्वक जीवन जी सके तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को स्थापित किया जा सके। इस मौके पर डॉ.शम्मी सिंह, शशांक उपाध्याय, अभिषेक कुमार राय, शिवम उपाध्याय, दिवंशु पाण्डेय, अभिषेक राय , सतीश उपाध्याय, राजकुमार सिंह, शीर्षदीप शर्मा, पंकज राय, अमरनाथ राय , प्रगति दुबे, डॉ समीर सिंह, शिवम सिंह,अश्वनी राय, ओजस्व शाहू, मोनू तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय,पवन सिंह, रुद्रमणि त्रिपाठी, संजीत जायसवाल, अमित राय, प्रकाश राय, दिनेश सिंह, सुमित तिवारी, अतुल तिवारी आदि लोग मौजूद थे। पुलिस ने इस कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए छात्रनेता दीपक उपाध्याय एवं सुधांशु तिवारी को घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया और जबरदस्ती मोबाइल से सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के स्थगित होने की फर्जी सूचना प्रसारित करवाई। जगह जगह कई छात्रनेताओं को रोका गया फिर भी कुछ छात्रनेता और नागरिक पहुंच कर जिलाधिकारी का घेराव कर ज्ञापन देने में सफल रहे।

Popular Articles