
गाजीपुर। शहर के जयनगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माता होता हैं। वह ज्ञान और संस्कारों से भविष्य को आकार देता हैं। उन्होने कहा कि राधाकृष्णन एक विश्वविख्यात विद्वान और शिक्षक थे।उन्होंने राधाकृष्णन के विचारों को आत्मसात करने के साथ ही शिक्षकों से निवेदन किया कि वे सभी कुशलतापूर्वक शिक्षण कार्य में जुट जाएं। इस मौके पर केक काटा गया। बच्चो ने अपने टीचर को उपहार भी दिया। इस मौके पर संजय, राजेंद्र,विनय, पूजा तिवारी,मिनू सिंह, पुष्पा सिंह,मिना कुशवाहा, अमृता श्रीवास्तव ब्यूटी राय एवं काजल दूबे उपस्थित रही।




