Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मोबाइल पाकर खुश हुए लोग

जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत बुधवार को जमानियां पुलिस को सफलता मिली। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दस खोई मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया। खोई मोबाइल मिलने पर के उनके चेहरे खिल उठे। ।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि आमजन की गुमशुदा सम्पत्तियों की बरामदगी अभियान आगे भी जारी रहेगी।मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल आयुष मौर्या, धीरज गुप्ता, सनी यादव और विनोद कुशवाहा शामिल रहे।

Popular Articles