
गाजीपुर। अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह सहित सदस्यों के साथ गुरुवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। ज़ोनल सचिव ने समिति के पदाधिकारियों के साथ जेलर शेषनाथ यादव को बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिये धार्मिक और सामान्य ज्ञान की पुस्तकों को उपलब्ध कराया । इसके बाद ज़ोनल सचिव ने अस्पताल और बंदियों के खान पान सहित जेल व्यवस्था का जायज़ा लिया । जेलर शेषनाथ यादव ने बताया कि कुल 672 बंदी निरुद्ध हैं। जिसमें 40 महिलाओं के साथ पांच बच्चे भी हैं। इस मौक़े पर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 1938 में स्थापित संस्था जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत है, जो लगातार बंदियों के सुधार, पुनर्वास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिला जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए 15 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर फलों और मिष्ठान का वितरण कर उनकी खुशियों में साझेदार बने।जेलर शेषनाथ यादव ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की और सभी पदाधिकारियों को बधाइयां दीं। इस मौके पर वसीम रज़ा, सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह , कमलदेव राय, पवन मिश्रा, शेरशाह आदि के साथ जेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




