Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मनाई गयी पुण्यतिथि

गाजीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर हिन्दू गौरव दिवस के रूप में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। जिला महामंत्री अवधेश राजभर के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि हिन्दू गौरव दिवस का संदेश समाज में भाई चारा एकता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक जागरण को मजबूत करेगा।इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, मनोज बिंद, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, रामेश्वर तिवारी, प्रमोद राय,राम जी बलवंत तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,हर्ष कुशवाहा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Popular Articles