
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने, बाढ़ ग्रस्त एरिया में संक्रामक रोगों से बचने के लिए डाक्टर व दवा की व्यवस्था करने, कटौती खत्म कर किसानों को नित्य बीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने, बिजली विभाग द्वारा गलत बीलिंग रोकने,जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, जनपद की टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने, शहर में बिछ रहे सीवर लाइन के चलते नगर की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने आदि मांग को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी के नाम से 11सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर मनोज पाठक को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सरकार अंग्रेजों की विचारधारा पर चल रही है। यह सरकार अंग्रेजों की तरह समाज में अपने साम्प्रदायिक मुद्दों के सहारे नफ़रत और घृणा फैलाकर फूट डालो – राज करो की नीति पर काम कर रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी उनके इस मकसद को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देगी। हम उनकी नफ़रत और घृणा का जवाब मोहब्बत से देंगे।

हम गांधी के अनुयाई हैं,हम समाजवादियों ने सदैव मोहब्बत का पैगाम दिया है।समाज में नफ़रत और खांई पैदा करना इस सरकार के डीएनए में है । गोपाल यादव ने कहा कि आजादी के बाद इस देश और प्रदेश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि आज जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा राष्ट्र समस्याओं के ढेर पर खड़ा है और यह सरकार इन समस्याओं को दूर करने के बजाय अपनी स्वार्थसिद्धि में लिप्त है।उन्होंने कहा कि बिछ रही सीवर लाइन शहर के लिए अभिशाप बन गई है। इसकी वजह से आये दिन हो रही सड़कों की खुदाई शहर की जनता के लिए जानलेवा बन गयी है। इसमें उपयोग हो रही घटिया सामग्री आने वाले दिनों में इस शहर के लिए बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरेगी। अभी यह योजना पूरी भी नहीं हुई उसके पहले ही इसकी पाइप फटना शुरू हो गया है। शहर की गड्ढा युक्त सड़कें भी शहरवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि जबसे मोदी और योगी की सरकार देश और प्रदेश में हुकूमत कर रही है वादाखिलाफी के सिवाय इन सरकारों ने कुछ भी नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों को न खाद उपलब्ध करा पा रही है न ही बिजली, पानी। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार रोकने में भी यह सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा भाजपा जब सरकार में नहीं रहती तो स्वदेशी का नारा देती है और जब सरकार में होती है तो स्वदेशी का नारा देने वाली यह सरकार डोनाल्ड ट्रंप और चीन के सामने माथा टेक रही होती है। हमारे देश की आर्थिक नीति अडानी अंबानी के इशारे पर और विदेश नीति ट्रंप के इशारे पर तय की जा रही है। उन्होने कहा कि चुनावों में लगातार धांधली कर रही भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। इस सरकार ने केवल गरीबों को सपने दिखाने और उनका भावनात्मक शोषण करने का काम किया है। प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर शिक्षा का अधिकार छीनना, चौड़ी करण के नाम पर आशियाना गिराने का काम यह सरकार कर रही है। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व मंत्री सुधीर यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रामाधार यादव, आमिर अली, रामजी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आशा यादव ,मुन्नीलाल राजभर,अशोक कुमार बिन्द,सूरज राम बागी, शौर्या सिंह,सदानंद यादव, रामवचन यादव,तहसीन अहमद, डॉ समीर सिंह,गोवर्धन यादव, गोविंद यादव,अवधेश यादव राजू, अनिल यादव, विभा पाल,वृजदेव खरवार,खेदन यादव, सुशील जायसवाल अजय यादव, राहुल सिंह,विरेन्द्र यादव,शिवशंकर राम,असलम हुसैन,मदन यादव, शिवशंकर यादव,चंदन यादव,भोला यादव ,आत्मा यादव, दिनेश यादव,पूजा गौतम,शेर अली राईन,भारत यादव, राम ज्ञान यादव,उपेन्द्र कुशवाहा,नितीश खरवार,,रूक्मीना यादव, जमुना यादव, जयराम यादव, रजनी कांत यादव राजेश यादव, अरविंद कुशवाहा,रामदरश बनवासी,दारा यादव,रमेश यादव, संतोष यादव,सुग्गु यादव , रामाशीष यादव,महेंद्र बिंद,अनिल यादव, हीरा यादव, आदित्य यादव, अशोक यादव,अंगद कुशवाहा,इलियास,विमल सोनकर, धर्मेंद्र यादव, जयराम यादव,आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।




