
जमानियां (गाजीपुर)। गंगा का रौद्र रूप देखकर लोग सहम गए है।बाढ़ का पानी बाण क्षेत्र में पूरी तरह से फैल कर एनएच 24 से कुछ दूरी पर आ गया है।इससे पशुओं का चारा पानी से पूरी तरह डूब गया है।देवरिया बाण से प्रशासन ने लोगों को निकलवाकर पशुओं संग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।सब्बलपुर खुर्द गांव स्थित उपकेंद्र बाढ़ के पानी से घिर गया है।कर्मचारी पानी में होकर ड्यूटी पर आ रहे है। उपकेंद्र से संचालित ताजपुर व मलसा दो फीडर से 28 गांव को विधुत आपूर्ति होती है।वही मलसा फीडर से जुड़े देवरिया बाण ,खापुरा व करैला कला गांव में पानी बढ़ने से आपूर्ति पूरी तरह बंद की गई है। मंगलवार को मलसा फीडर से जुड़े 13 गांवों की आपूर्ति पूरी तरह बंद रही।रात में आपूर्ति शुरू हुई।तहसील में बने समस्त शरणालय स्थलों एवं बाढ प्रभावित व्यक्तियों को एसडीएम ज्योति चौरसिया व क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने एक हजार लंच पैकेटों का वितरण किया।एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि बाढ़ को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।राजस्व,स्वास्थ्य,पशु विभाग सहित अन्य विभाग की टीमों को बाढ़ शरणालय में तैनात किया गया है।




