Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रैक्टर ट्राली से 85 पेटी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रेवतीपुर (गाजीपुर)। नगसर थाना हाल्ट पुलिस ने 13 जुलाई को असांव गांव के पास दो ट्रैक्टर ट्राली में ईटों के बीच छिपाकर रखा 85 पेटी बियर, अंग्रेजी शराब तथा देशी शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये आंकी गयी है। थानाध्यक्ष अभिराज सरोज व उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा पुलिस टीम के साथ असाव गांव के पास सड़क पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में रखकर बिहार शराब ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई। इसी बीच तेज गति से दो ट्रैक्टर ईट लादकर जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोका। पूछताछ करने के बाद पुलिस  तलाशी लेने लगी। ट्राली पर ईट के बीच छिपाकर रखा दस पेटी बियर, बीस पेटी देशी शराब तथा 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों पर सवार चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गये तस्करों ने अपना नाम रेवतीपुर थाना के नौली निवासी हरिराम ,झारखंड के बोंगा लोहदरा निवासी छोटू , असांव निवासी कृष्ण कुमार राम उर्फ डब्लू राम तथा जमानियां के मोनहरिया निवासी नारायण राम बताये। थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि पकड़े गये तस्कर यूपी से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में शराब छिपाकर शराब ले जाने की सूचना मिल रही थी।

Popular Articles