Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है

गाजीपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर  रविवार को जमानियां विधान सभा के भरवलिया गांव में पीडीए पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि यह सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है । इस सरकार का लोकतंत्र पर विश्वास नही है। इस सरकार के कार्यकाल में आयेदिन लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार को लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा का तनिक भी ख्याल नही है। भाजपा सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नही है। नहरों में पानी नहीं है, बिजली आपूर्ति अनियमित हैं,बरसात के दिनों में क्षेत्र की जनता अंधेरे में रहने को विवश हैं।  विषैले जीव जन्तुओं से खतरा बना हुआ है। साधन सहकारी समितियों पर खाद नदारद है । उन्होंने कहा मस्जिदों में मंदिर खोजना,जातीय एवं मजहबी फितरत फैलाना इनका मूल मकसद रह गया है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है। देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है।कार्यक्रम में अनिल यादव, रितेश सिंह, तौकीर खां, रजनी कांत यादव, शशिकांत भारती,श्री राम यादव,शमशेर,कामरान खां,आदि उपस्थित थे।

Popular Articles