जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फोन कर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने बताया कि 26 जून की रात करीब 10:35 बजे उनके मोबाइल पर इंस्टाग्राम कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रितेश बताते हुए मां-बहन की अशोभनीय गालियां दीं और उनके बेटे कृष्णकांत तिवारी को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 7 जून समेत कई बार अलग-अलग तारीखों में इसी तरह की गालियां व धमकियां मिल चुकी हैं,पीड़ित ने आशंका जताई कि आरोपी किसी गहरी साजिश के तहत उनकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और अब उनके जीवन में बाधा बनने के शक में उनकी हत्या कराने की योजना बना रहा है।पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर खुद एवं उनके पुत्र कृष्णकांत तिवारी की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



