
जमानियां (गाजीपुर) । कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव के चट्टी पर रविवार को बेकाबू तेज रफ्तार स्कार्पियो ने खाद की दुकान पर बैठे लोगों को टक्कर मार दिया। इस घटना में वृद्व की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि बेटाबर चट्टी पर संजय कुशवाहा के खाद की दुकान है। दुकान के बाहर दुकानदार सहित चार लोग बैठे थे। इसी बीच जमानियां की ओर से बेटाबर की तरफ जा रही असंतुलित तेज रफ्तार स्कार्पियो से जोरदार धक्का लग गया।। धक्का लगते ही वहां बैठे लोग घायल हो गये। सिर में चोट लगने से वृद्ध मंजू यादव (65)की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस व परिवार के लोग भी पहुंच गए। पति की मौत से पत्नी उर्मिला देवी रोने बिलखने लगी। घायल सुदामा प्रजापति को स्वजन कस्बा बाजार स्थित पीएचसी लेकर पहुंचे । महेंद्र यादव को जिला अस्पताल ले गये। दुकानदार सरोज कुशवाहा का दोनों पैर टूट जाने से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया।इस संबंध में कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई किया जा रहा है।स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया गया है।




