Saturday, June 27, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रत्येक गांव में सब्जी और प्याज स्टोर बनाया जायःडा.देवेश

गाजीपुर । समाजसेवी संस्था स्वाभिमान संगठन की बैठक रविवार को इण्टर कालेज गोशंदेपुर में हुई। बैठक में जिले के कोने कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। संगठन की बैठक में किसानों की उपज का सही मूल्य और बाजार न मिलने पर किसानों को हो रही क्षति पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का आम किसान को कोई लाभ नहीं मिल पाता है। जब फल भारी मात्रा में पैदा होता है तो परवल, बैगन, भिंडी, नेनुआ, लौकी, पालक, मूली, गाजर आदि सब्जियां किसानों से दो तीन रुपये किलो खरीदा जाता है। जबकि उक्त फलों की तुड़ाई ही 4से 5 रूपये किलो देनी पड़ती है। यही हाल प्याज, आलू का भी है। जबकि यही सब्जियाँ शहरों मे उपभोक्ताओं तक पहुंचा कर उसी समय तीस चालीस रूपये किलो बेचा जाता है। संगठन लोगों ने सरकार से मांग किया कि सरकारी स्तर पर प्रत्येक गाँव में सब्जी और प्याज स्टोर बनाया जाय और किसानों को अधिकतम अनुदान देकर सब्जियों को रखने के लिए स्टोर और प्रोसेसिंग यूनिट लगवाया जाये। जिससे युवा किसान कृषि को उद्यम की तरह आय का स्रोत बना सके। स्वाभिमान संगठन के कोषाध्यक्ष सपन दूबे ने कहा कि समाज को जब जरूरत पड़ी तब संगठन के लोगों ने रक्तदान कर लोगों के प्राण बचाने का काम किया। संगठन के लोग बिजली, पानी, नहर की समस्या या अनाज खरीदी में लापरवाही होने पर प्रदर्शन कर अधिकारियों और सरकार का ध्यान आकर्षित करने का काम किया। स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवेश सिंह ने कहा कि नव युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ना है जिससे युवाओं में समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हो। ऐसा होने से तकनीकी का दुरूपयोग कर युवा गलत दिशा में नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री और कृषिमंत्री को पत्र लिखकर फसल उत्पादन और बिक्री की जमीनी हकीकत से अवगत कराया जायेगा। जब तक किसान की आमदनी नहीं बढ़ेगी तब तक विकसित राष्ट्र का सपना साकार नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष अमितेश मिश्रा ने कहा कि समाजहित में संगठन के हर साथी के साथ मैं हमेशा खड़ा हूं। संगठन के लोग सक्रिय होकर स्वस्थ समाज के निर्माण में लगे रहें। बैठक में वेदप्रकाश तिवारी, पंचदेव सिंह, हवलदार चौधरी, मनोज पांडेय, प्रिंस दूबे, विनीत सिंह, विनीत दूबे, योगेश प्रताप सिंह, धीरेन्द्र ब्रम्हचारी, दुर्गेश सिंह, अविनाश सिंह सोनू, अजय सिंह, अरूणेश पांडेय, पीयूष राय, पीयूष सिंह, पीयूष चौधरी, वीरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र मोहन, वीरेश सिंह, शशिभूषण सिंह, सरवन सिंह, पुनीत सिंह दीपू, गोविंद चौधरी, सुनील निषाद, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार बिंद, शिवम राय, प्रवीण दूबे, आलोक सिंह, आसिफ अली, शिवा चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Popular Articles