गाजीपुर।विद्युत वितरण खण्ड नगर के उपकेंद्र प्रकाशनगर से निर्गत लाल दरवाजा फीडर पर जहां ट्रांसफार्मर लगे हैं ।कोतवाली गेट,महिला हॉस्पिटल,लाल दरवाजा विद्युत परिसर पर कुल पांच ट्रांसफार्मरों की 12 जुलाई को सुबह नौ बजे से दिन के 12 बजे तक इन मोहल्लों के ट्रांसफार्मरों से निर्गत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर एसडीओ मुन्नीलाल ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मरों से निर्गत जर्जर एलटी तारों को बदला जाएगा। इसके साथ ही पोलो पर डीपी बॉक्स भी लगाया जाएगा। जिसमें तीन घंटे विद्युत आपूर्ति उक्त मोहल्लों की बाधित रहेगी।कार्य को देखते हुए रोस्टिंग घट बढ़ भी सकती है।



