
दिलदारनगर (गाजीपुर)। पुलिस ने शुक्रवार को ताजपुर कुर्रा के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाइन एमएम देशी पिस्टल तथा एक नाइन एमएम कारतूस बरामद किया है। उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल पुलिस कर्मियो के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर सेसूचना मिली कि ताजपुर कुर्रा यादव का डेरा के पास एक युवक संदिग्ध खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाइन एमएम का देशी पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ताजपुर कुर्रा निवासी बाबर खान बताया।




