Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीजी कालेज में प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ

गाजीपुर। पीजी कालेज में नये सत्र- 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जोरों पर है। बी.कॉम. (प्रथम सेमेस्टर) और एम.ए. (गृहविज्ञान) प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है। पहले दिन बीएससी (कृषि) की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुई। जबकि बीएससी. (गणित) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न हुई। बीएससी. (गणित) में कुल 518 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं एमए. (समाजशास्त्र) में 147 छात्र पंजीकृत हुए। प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने बताया कि बीकॉम के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर काउंसलिंग आठ जुलाई से शुरू है। प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं ने अब तक दाखिला नहीं लिया है। वह कॉमर्स विभाग से संपर्क कर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।

Popular Articles